फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People stuck in traffic for three hours, queue of vehicles for six kilometers

Mau News: तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग, छह किलोमीटर तक वाहनों की कतार

Mon, 04 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
People stuck in traffic for three hours, queue of vehicles for six kilometers
रतनपुरा। स्थानीय बाजारवासी आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से प्रतिदिन बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सोमवार को भी दिन में तीन घंटे भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग निकलने के लिए मशक्कत करते नजर आए। दोपहर दो बजे के बाद धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद सुचारु रूप से आवागमन शुरू हो सका। संतोष कुमार गुप्ता, प्रेम गोंड, राजकुमार सिंह, देवानंद यादव, अविनाश, गोलू आदि ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम शुरू होने से बलिया लखनऊ मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में दिन में बार-बार रेलवे क्रासिंग बंद होने से गाड़ियां सड़क पर रेंगने लगती हैं। यही स्थिति सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रही। जाम लगने के दौरान फाटक दो बार बंद हुआ। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से पूर्वी फाटक को हमेशा के लिए बंदकर देने से जाम की परेशानी बढ़ी है। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग खुले रहने से जाम लगने पर भीड़ दोनों तरफ बंट जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed