{"_id":"5fd3bf798ebc3e3b890710d8","slug":"people-s-trouble-increased-due-to-electricity-trip-problem-mau-news-vns562927020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रिप की समस्या से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ट्रिप की समस्या से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
कोपागंज। तापमान गिरने तथा ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली की समस्या भी गहराने लगी है। कोपागंज बाजार तथा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। हर दस मिनट पर कट रही बिजली से लोग परेशान हो चुके है, समस्या को दूर करने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना, कछिकाला जयरामगढ़ चेराराम का पूरा, लाडनपुर, सहरोज खुखुंदवा सहित 30 से ज्यादा गांव में टडियांव तथा डांडी उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। लेकिन बीते एक सप्ताह से कोपागंज कस्बा सहित गांवों में बिजली की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सप्लाई न होने से लोग अपने दैनिक कार्य पूरे नही कर पा रहे है। कई गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि दिन भर में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई आ रही है। जितनी भी बिजली सप्लाई हो रही है उसकी वोल्टेज कम होने के कारण परेशानी हो रही है। वहीं कोपागंज बाजार में ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे है। स्थानीय निवासी रमेश, लालचंद्र, राकेश, रामआधार, सुुरेश, लाल बच्चन आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती की समस्या बनी है, लेकिन इसकी शिकायत करने के बाद इसे दूर नहीं किया जा रहा है। कहा कि बिजली सप्लाई का कोई भी शेडयूल नहीं है।
वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार यादव का कहना है कि सर्दी में बिजली की जरूरत बढ जाती है। ओवरलोडिंग तथा शीतलहर के चलते यह समस्या है। जल्द ही इसे दुरस्त करा दिया जाएगा।