फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People of the area and party workers want me to contest elections.

क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ू

Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of the area and party workers want me to contest elections.
टिकट न मिलने के बाद मधुबन पांती खेल के मैदान में लोगों को संबोधित करते बीजेपी नेता भरत सिंह।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। पांती रोड स्थित खेल मैदान पर शुक्रवार को भाजपा नेता भरत भईया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कहा कि पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र की जनता चाहती है कि वह चुनाव मैदान में उतरें। सभी चाहते हैं कि शीर्ष नेतृत्व अपना फैसला बदले। कहा कि विकास तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए निर्दल चुनाव लड़ने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि जिस समय क्षेत्र में भाजपा के गिने चुने कार्यकर्ता थे उस समय से वह बूथ से लेकर जनता की समस्याओं एवं मधुबन के विकास के मुद्दे को उठाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि जनता की मदद के लिए हर तरीके से उनके साथ खड़े रहे हैं। पूर्व में हुए चुनाव में उन्हें आश्वासन दिया गया था, कि 2022 के चुनाव में वह चुनाव मैदान में होंगे। लेकिन पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे क्षेत्र की जनता जानती और पहचानती नहीं है। पार्टी को अपने फैसले पर एक बार फिर से मंथन करने की जरूरत है। इस दौरान जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, संजय सिंह, मनोज गुप्ता,सुदामा निराला, जिला मंत्री बबलू ठठेरा, डा. आर एन सिंह, कौशल चौहान, आलोक राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed