फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People frustrated due to increased melting

गलन बढ़ने से बेहाल हुए लोग

Tue, 25 Dec 2018 11:47 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
People frustrated due to increased melting
नगर के गाजीपुर तिराहे पर ठंड के बीच अलाव तापते लोग। - फोटो : mau
जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को ठिठुरन और गलन से लोग बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में गरीबों की हालत बुरी है। सार्वजनिक स्थानों पर अभी प्रशासन की ओर से अलावा की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। लोग अपने पैसों से अलाव की व्यवस्थ्ाा कर रहे। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर लोग ठिठुरते रहे।  
विज्ञापन


जिले में नगरपालिका सहित 10 नगर पंचायते हैं। लेकिन सुविधाएं बहाल की जा सकी है। मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। इसके बाद भी नगर के ब्रह्मस्थान, जिला अस्पताल, सहादतपुरा, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज, चौक, रेलवे स्टेशन सहित आदि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को ठिठुरते हुए देखा गया।
विज्ञापन


 बढुआगोदाम :  ताजोपुर, बढुआगोदाम, डुमरांव सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। पिपरीडीह :  ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी रैकवारडीह, कहिनौर में अलाव नहीं जले हैं। रानीपुर : ठंड का प्रकोप जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के पलिया, पलिगढ़, रानीपुर सहित विभिन्न इलाके अलावा विहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवारा : पवनी, सेमरीजमालपुर, सिकरौर सहित विभिन्न इलाकों में लोगों को अलाव का इंतजार है। रतनपुरा / हलधरपुर : ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी पहसा, बिलौझा, रतनपुरा सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed