{"_id":"61c8b5608c81d44e56204503","slug":"people-forced-to-burn-the-electricity-of-houses-by-earthing-from-the-ground-mau-news-vns63015875","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से अर्थिंग लगाकर घरों की बिजली जलाने को विवश लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से अर्थिंग लगाकर घरों की बिजली जलाने को विवश लोग
विज्ञापन
मऊ। नगर पंचायत वलीदपुर के कई मोहल्लों में बिजली विभाग की लापरवाही से मोहल्लेवासी जमीन से अर्थिंग लेकर बत्ती जला रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत वलीदपुर में सरकार द्वारा टेंडर कराकर मुहल्लों में डबल ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को बिजली देने के लिए कार्य कराया जा रहा है। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण एक साल से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिस कारण मुहल्लेवासियों को जमीन से अर्थ लेकर घरों की बत्ती जलानी पड़ रही है।
नगर पंचायत के मुहल्ला परासखाड, भीरा, जमालपुरा, नकहीं आदि जगहों पर डबल पोल का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। मगर उसमें बिजली नही आने से मुहल्लेवासी जमीन से अर्थ लेकर बत्ती का जलाने का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में नगर के हरकेश, ऋषिकेश, धर्मवीर, सदानंद, रामसोच, सिराज, अमिरउल्लाह, सिराजुद्दीन का कहना है कि मुहल्लों में डबल पोल का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है मगर उससे बिजली घरों तक न पहुंचने से लोग जमीन से अर्थ देकर किसी तरह से बत्ती जलाने का कार्य कर रहे हैं, और घरेलू कार्य करने के लिए बिजली पर्याप्त न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए कई बार विभाग को लिखित तथा मौखिक शिकायत दर्ज कराया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
बिजली विभाग के एसडीओ एमके आर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर डबल पोल का ट्रांसफार्मर से मुहल्लेवासियों का कनेक्शन नहीं जुड़ा पाया गया उसकी जांच कराकर तत्काल समस्या दूर कराई जाएगी।