फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are suffering due to heat wave amid rising mercury

Mau News: चढ़ते पारे के बीच लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Thu, 18 Apr 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to heat wave amid rising mercury
मऊ। मौसम में बदलाव के बीच लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। बढ़ते पारे के साथ अब लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दो दिनों के बाद मौसम में हुए बदलाव से किसान रबी की फसल की कटाई और मड़ाई में तेजी से लग गये हैं। बुधवार को जिले में करीब 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलती रही। सुबह नौ बजे ही हवाओं का रूख बदलने लगा। लू के थपेड़ों का आलम ऐसा था कि लोग बेहद जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। जनपद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री था, वही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। गांव से लेकर शहर तक सुबह 10 बजे के बाद लोग कम दिखे। दोपहर बाद तो सड़क पर भी सन्नाटा पसरा रहा। तेज हवा के असर से किसान सुबह के बाद भूसा बचाने के लिए गेंहू की मड़ाई नहीं कर सके। शाम को हवा कम होने के बाद किसानों ने पूरी रात थ्रेसर से गेंहू की मड़ाई की। किसानों ने बताया कि अप्रैल का महीना मई और जून का एहसास करा रहा है। मधुबन में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि गेहूं की कटाई का महीना है। कड़ी धूप के बावजूद किसान खेत में काम करने को मज़बूर हैं। गर्मी का तेवर यह संकेत है कि इस साल गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। शिक्षक विनोद कुमार पाल ने बताया कि मौसम के कारण पठन-पाठन काफी प्रभावित है। हालांकि वर्तमान में सभी विद्यालयों में मॉर्निंग शिफ्ट चल रही है। लेकिन इसका कोई खास लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। दोपहर को छुट्टी के बाद कड़ी धूप में ही छात्र घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed