फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Penalty will be imposed on the working organizations which do not complete the work on time

Mau News: समय पर काम पूरा नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर लगेगा जुर्माना

Fri, 09 Aug 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Penalty will be imposed on the working organizations which do not complete the work on time
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सरकारी कार्यालयों और बनियापार गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यालयों में कमियां मिलीं। जिसको सही करने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने तथा समय से पूर्ण न होने पर कार्यदायी संस्थाओं पर अर्थ दंड लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बनियापार गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी जिस पर जानकारी दी गई कि 310 लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। पानी सप्लाई की पाइप में लीकेज पाए जाने पर डीएम ने तत्काल सही करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने तहसील में संग्रह कार्यालय, राजस्व, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, निर्वाचन कार्यालय, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान ऊपर बने शौचालय में ताला बंद और बाहर गंदगी मिली। इस पर शौचालय को खोलने और साफ सफाई रखने को कहा। चलीसवा गांव स्थित अग्नि शमन केंद्र के आवासीय भूमि पर बन रहे भवन की जानकारी सीएफओ से ली। जमीन बरामदपुर मोहल्ला स्थित वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे वृद्धों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और प्रबंधक लछिराम प्रसाद को निर्देश दिए कि सभी बुजुर्गों को समय पर भोजन और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी, उपजिलाधिकारी न्यायिक अवधेश चौहान, सीएफओ के वर्मा, क्षेत्राधिकार डॉ अजय विक्रम सिंह, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, कोतवाल रविंद्र नाथ राय, लेखपाल सत्यपाल सिंह ,सहित तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जर्जर भवन के निर्माण का इस्टीमेट बनाएं
क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय और एसडीएम न्यायिक के कार्यालय के जर्जर भवन के छतों से टपक रहे बरसात के पानी और तहसील परिसर में हल्की बरसात में जल जमाव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कहा कि तत्काल एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed