फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pejal restored but the roads in the area are in bad shape

पेजयल बहाल लेकिन क्षेत्र की सड़कें बदहाल

Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pejal restored but the roads in the area are in bad shape
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। बुनकर बाहुल्य क्षेत्र और साड़ी व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के श्रीराम सोनकर विधायक हैं। उन्होंने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराने का दावा किया है, लेकिन विपक्ष के लोग विधायक के दावों को नकारते हैं। एक तरफ जहां विधायक श्रीराम सोनकर क्षेत्र में आधा दर्जन सड़कें, फायर स्टेशन, बिजली सब स्टेशन, ऑक्सीजन प्लांट, आदि विकास कार्य कराने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी के नेता इस दावे को नकार रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि क्षेत्र में पांच साल में कोई कार्य नही हुआ है। अभी कई ऐसे कार्य अधूरे हैं जो पांच साल में भी पूरा नहीं हो सके है। मढ़हा गांव के पास तमसा नदी पर पुल, चलीसवां गांव में स्टेशन फायर स्टेशन के साथ आधा दर्जन ऐसी सड़कें हैं जिनकी मरम्मत के लिए लोग पांच साल इंतजार कर रहे हैं। बुनकरों की समस्याएं बरकरार है, तो किसान भी छुट्टा पशुओं से फसलों के नुकसान का ठिकरा सत्ता पार्टी पर फोड़ रहे हैं। इसके विपरीत सत्तासीन पार्टी के लोग क्षेत्र में तमाम विकास कार्यों का लेखा जोखा गिना रहे हैं।
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक श्रीराम सोनकर का कहना है कि यह कार्यकाल क्षेत्र के विकास और उपलब्धियों के लिए जाना जाएगा। मैंने अपने क्षेत्र में अपनी निधि से कई सड़कों का निर्माण कराया है। चिरैयाकोट क्षेत्र में बड़हलगंज पुलिया से सरसेना तक 10 किमी लंबी सड़क का निर्माण हुआ है। इसके अलावा रानीपुर इटौरा रोड की मरम्मत कराई गई है। स्थानीय सीएचसी पर 35 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही गरीब और लाचार लोगों को इलाज के लिए अपने निधि से और मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन करोड़ से 50 लाख से अधिक धन उपलब्ध कराया है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 200 से अधिक हैंडपंप लगवाया है। बुनकर बाहुल्य खैराबाद गांव और वलीदपुर नगर पंचायत के बुनकरों को सुचारू रूप से बिजली के लिए अलग से सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। बताया कि क्षेत्र में अमन-चैन और भाई चारगी कायम रखने का हमेशा प्रयास किया है।
विज्ञापन

गिनाई उपलब्धियां
- बड़हलगंज पुलिया से सरसेना तक की सड़क का निर्माण।
- सरसेना कुटी के दोनों तरफ सड़क का निर्माण कराया गया है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण।
- विधान सभा के विभिन्न गांवों में आवश्यकतानुसार 200 हैंडपंप लगवाए गए हैं।
बोले प्रतिद्वंदी
विधायक श्री राम सोनकर चाहे विकास का लाख दावा कर रहे हो लेकिन विपक्षी इसे केवल कागजी आंकड़े और झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। 2017 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे और मात्र 538 वोटों से पराजित पूर्व विधायक और मौजूदा समय मे सपा से जुड़े राजेंद्र कुमार का कहना है कि विधायक ने अपने निधि से एक रुपए भी विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया है। पूरी विधायक निधि स्कूल कॉलेज में दी गई है। थोड़ा बहुत बची धनराशि अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से खर्च किया है। कहा कि विधायक निधि से क्षेत्र में गिनाने को कोई काम नहीं हुआ है। बताया कि वलीदपुर क्षेत्र में टौंस नदी पर पुल विगत 8 सालों से अधूरा है। इसके अतिरिक्त चलीसवां गांव में फायर स्टेशन भी 5 साल में पूरा नहीं हो सका है। क्षेत्र की तमाम सड़कों की हालत बहुत खराब है। करहां से जहानागंज, खुरहट से रानीपुर मार्ग, और मुहम्मदाबाद से वलीदपुर की सड़क इतनी खराब है कि लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया आरोप
- करहां बाजार से लग्गूपुर तक कर सड़क पूरी नहीं।
- मुहम्मदाबाद गोहना से वलीदपुर की सड़क के लिए लोग पूरे कार्यकाल लगाए गुहार लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हुआ।
- वलीदपुर के पास टोंस नदी पर पुल का निर्माण कार्य 5 साल में भी पूरा नहीं हुआ है।
- चालीसवां गांव में फायर स्टेशन का कार्य सालों से चल रहा है लेकिन अभी तक यह भी अधूरा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed