{"_id":"5f2ed3128ebc3e3ca74d2aa7","slug":"patient-created-uproar-police-sent-kovid-hospital-mau-news-vns540421144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ने किया हंगामा, पुलिस ने भेजा कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ने किया हंगामा, पुलिस ने भेजा कोविड अस्पताल
विज्ञापन
मऊ। बीएचयू से आई रिपोर्ट में नगर के बल्लीपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जब मेडिकल टीम उसे कोविड अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची तो युवक और उसके परिजनों ने मेडिकल टीम से अभद्रता कर दी। बाद मे मेडिकल टीम ने इसकी सूचना पुलस को दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को अपने देखरेख में कोविड अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुुरा निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसके बाद अर्बन के चिकित्सक तथा कोर्डीनेटर देवेंद्र यादव मेडिकल टीम के बल्लीपुरा पहुंचे। वहां टीम ने युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के चलते उसे कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की बात कही। इसीबीच युवक ने अस्पताल न जाने की बात कहते हुए घर में आइसोलेट रहने की बात कही।
टीम के सदस्यों ने होम आईसोलेट के मानक पूरे न होने के चलते उसे अस्पताल चलने को कहा। इससे युवक ने अभद्रता पर उतारु हो उठा , उसने टेंपो का शीशा तोड़ दिया। मेडिकल टीम ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को समझा बुझाकर युवक को कोविड अस्पताल भेजा। युवक के हंगामे के चलते मरीज करीब सात से आठ घंटे विलंब से अस्पताल पहुंचा। वहीं इस दौरान स्वास्थ्य टीम हलकान रही।