{"_id":"67c852091fba5170920c24f0","slug":"passengers-were-standing-watching-the-coach-display-the-train-stopped-150-meters-before-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : कोच डिस्प्ले देखकर खड़े थे यात्री, 150 मीटर पहले ही रुक गई ट्रेन, 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : कोच डिस्प्ले देखकर खड़े थे यात्री, 150 मीटर पहले ही रुक गई ट्रेन, 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी
Wed, 05 Mar 2025 07:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:00 PM IST
सार
प्लेटफार्म नंबर एक पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेन डेढ़ सौ मीटर पहले ही रूक गई। ट्रेन पकड़ने के लिए लोग दौड़ लगाते रहे और रेलवे की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार की सुबह 8:58 बजे अफरा तफरी मच गई। रोजाना गोरखपुर से मऊ, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) 150 मीटर पहले ही रुक गई।
विज्ञापन
ट्रेन का इंजन स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने आकर रुक गया। रेल पटरी पर कुछ गड़बड़ी से लोको पायलट को पहले ही ट्रेन खड़ा करना पड़ा। यात्री कोच डिस्प्ले देखकर खड़े थे, लेकिन भारी सामान लेकर उन्हें 150 मीटर तक दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रेन का ए-1, एच-1, बी-8, बी-7, बी-6, बी-5 और बी-4 प्लेटफाॅर्म पर था, जबकि थर्ड एसी के दो, सभी स्लीपर कोच और जनरल कोच आउटर में खड़े रहे। इंक्वायरी रूम में पटरी पर खराबी होने और ट्रेन को बीच में रोकने की जानकारी नहीं मिली, जिससे वो अनाउंसमेंट नहीं कर पाए। लगभग 15 मिनट तक प्लेटफाॅर्म पर अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
ट्रेन जाने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने पटरी को ठीक किया।