फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Participated in a community meal and tree plantation drive at the RSS 'Van Vihar'.

Mau News: आरएसएस के वन विहार में सहभोज और पौधरोपण किया

Thu, 16 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Participated in a community meal and tree plantation drive at the RSS 'Van Vihar'.
घोसी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित वन विहार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते जि
घोसी नगर से सटे जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा स्थित बाबा राघव दास की कुटी परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में वन विहार समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न जाति, धर्म एवं समुदाय के लोगों ने एक साथ सहभोज कर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
नगर कार्यवाह राजेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि संघ समाज में जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव को समाप्त कर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक रूप से उपेक्षित वर्गों के बीच जाकर सेवा एवं समरसता का भाव विकसित करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला प्रचारक आर्यम जी ने कहा कि वन विहार केवल एक सामाजिक मिलन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत झलक और संगठन की दृढ़ता का प्रतीक है।
सहभोज के माध्यम से परस्पर प्रेम, आदर, आत्मीयता और समानता की भावना को सुदृढ़ किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रचारक आर्यम जी, भुवेश श्रीवास्तव, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, प्रमोद राय, वैद्य मनोज, नगर कार्यवाह राजेश कुमार विश्वकर्मा, गुलाब आर्य, सभासद राजेश कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed