फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pankaj said , would be NDA victory in Bihar

पंकज बोले, बिहार में एनडीए की होगी जीत

Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pankaj said , would be NDA victory in Bihar
 बिहार में होने वाले चुनाव में एनडीए पूरी बहुमत से सत्ता में आ रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने खुरहट कस्बे में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्ष्ाण शिविर में कही। 
विज्ञापन



 जिले के खुरहट कस्बे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का भाजपाजनों ने जोर दार स्वागत किया। पंकज सिंह सड़क मार्ग से लखनऊ से बलिया जा रहे थे। वे रविवार को करीब 11 बजे खुरहट पहंुचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन



यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा तथा मऊ विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अरिजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके स्वागत की तैयारी किए हुए थे। जैसे ही भाजपा महामंत्री का काफिला खुरहट पंहुचा भाजपा कार्यकर्तायों ने गगनभेदी नारों के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पंकज सिंह कस्बे में ही स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में होने वाले चुनाव में एनडीए पूरी बहुमत से सत्ता में आ रही है। 2017 में उप्र में भी विधान सभा चुनाव होने वाला है। सपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।


 यहां कानून का राज नहीं है। सपा सरकार की  कार्यशैली उसकी जनविराधी नीतियां भाजपा को सत्ता दिलाने में काफी कारगर साबित होगी लेकिन सपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम आप को करना होगा।



 इसके बाद पंकज सिंह बलिया के लिए रवाना हो गए। भाजपा महामंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा तथा अरिजीत सिंह के अलावा जिला महामंत्री प्रवीण गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, संजय तिवारी, राणा प्रताप सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, जलज सिंह, विशाल यादव, संजीव चौधरी, रामकृष्ण भारद्वाज, हरेकृष्ण भारद्वाज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।खुरहट के बाद कसबे में गाजीपुर तिराहे पर भी भाजपा महामंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी थी। यहां भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गनेश सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed