फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Overbridge : Bal Niketan will now jam -free

ओवरब्रिज: अब जाम से मुक्त होगा बाल निकेतन

Fri, 26 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Overbridge : Bal Niketan will now jam -free
बालनिकेतन ओवरब्रिज के लिए रेल बजट में धन स्वीकृत होने से यहां के व्यापारियों से लेकर नेताओं, संगठनों एवं आम नागरिकों ने खुशी जताई है। बालनिकेतन पर कल्पनाथ राय के समय से ही ओवरब्रिज की मांग चली आ रही है। शहर के विकास में यह चौथा ओवरब्रिज होगा। यहां मुंशीपुरा, भीटी तमसा के साथ ही सिकटिया पर पहले से ही ओवरब्रिज है।
विज्ञापन



यहां बालनिकेतन फाटक पर प्रतिदिन शहरवासियों की हो रही फजीहत से लोग आजिज आ गए थे। वाराणसी की तर्ज पर मऊ रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण एवं विकास का श्रेय जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय को जाता है, वहीं यहां पर टर्मिनल एवं वाशिंगपिट सहित कई ट्रेनें पूर्व में दी गईं।
विज्ञापन



 बावजूद इसके इन सभी कार्यों पर बालनिकेतन की समस्या सब पर भारी पड़ती थी। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि से लेकर विभिन्न संगठन हमेशा मांग उठाते रहते रहे। इस रेल बजट में यह मांग पूरी हो गई। बालनिकेतन ओवरब्रिज के लिए 17.50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां के सांसदों ने भी कई बार इसके लिए आवाज उठाई थी। कभी प्रदेश सरकार से एनओसी तो कभी यहां पर ओवरब्रिज बनने की असमर्थता से मांग परवान नहीं चढ़ी।  पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल कहते हैं कि बालनिकेतन ओवरब्रिज की मुराद पूरी होने में प्रदेश सरकार से लेकर रेल राज्य मंत्री का बहुत बड़ा योगदान है।


 यहां एनओसी के मामले को लेकर जिले में आए सीएम से मंच से घोषणा भी कराई थी। इसके बाद इस बड़ी मांग को गति मिली। उन्होंने मऊ से संबंधित रेल योजनाएं मिलने पर सपा समर्थकों संग मिलकर जश्न मनाया।


 गोपालकृष्ण बरनवाल कहते हैं कि शहर में आने जाने के लिए इस स्थान पर दिन में दर्जनों बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी।  विजय सराफ कहते हैं कि बालनिकेतन की समस्या से शहर के अंदर का व्यापार प्रभावित होता था।



शहर के अंदर जल्दी कोई आना नहीं चाहता था लेकिन ओवरब्रिज बन जाने से यहां व्यापारियों को ज्यादा फायदा होगा। गनी अहमद का कहना है कि बाल निकेतन पर ओवरब्रिज के बनने से शहरवासियों की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed