{"_id":"5a79eb734f1c1b8e268b89d1","slug":"over-three-thousand-exams-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा
mau news
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 145 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन 3182 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन परीक्षा में 19456 के सापेक्ष 16274 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने तीन परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। जिला प्रशासन की तमाम घेरेबंदी के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल हुई। नगर स्थित एक बालिका इंटर कालेज पर प्रथम पाली में आधा घंटा देर से प्रश्नपत्र वितरित करने का मामला प्रकाश में आया। प्रश्नपत्र देर से मिलने से कालेज में अफरातफरी का माहौल रहा। इंटर कालेज बोझी में एक छात्रा बेहोश हो गई। कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दिया।
परीक्षा केंद्रों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। जिला प्रशासन की तरफ से तमाम व्यवस्था करने के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफिया सक्रिय दिखे। पहले दिन कई परीक्षा केंद्रों पर सुविधा शुल्क देने का फरमान जारी कर दिया गया। कुल एक लाख 20 हजार 586 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
मंगलवार को हाईस्कूल प्रथम पाली गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी प्रथम पश्न पत्र रहा। परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट में 10302 के सापेक्ष 8464 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि हाईस्कूल में 9154 के सापेक्ष 7810 परीक्षार्थी शामिल हुए। नगर स्थित सोनीधापा इंटर कालेज में प्रथम पाली में आधा घंटे देर से प्रश्नपत्र बंटने पर छात्राओं में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में आधा घंटे का समय अतिरिक्त समय न मिलने से छात्राओं में आक्रोश नजर आया। प्रधानाचार्या मंजू राय शर्मा का कहना था कि थोड़ी अफरातफरी की स्थिति रही, लेकिन समय से प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया गया था। पहली बार परीक्षा में शामिल छात्राओं को अपने सीट पर बैठने के चक्कर में आपाधापी रहने से यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
दयानंद इंटर कालेज इटैली में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। जबकि श्री दुबरी बाबू इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों ने दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। कई परीक्षार्थियों से बातचीत में खुलासा हुआ कि परीक्षा केंद्रों में लगे कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आगे के कुछ बेंच नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बोलकर प्रश्न हल करा दिया गया। परीक्षार्थियों ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। जबकि इंदारा क्षेत्र के कुछ कालेजों में नकल की भी शिकायत रही।