फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outrage over cutting soil tied to pump canal for four-lane construction

फोरलेन निर्माण के लिए पंप कैनाल बंधे की मिट्टी काटने पर आक्रोश

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Outrage over cutting soil tied to pump canal for four-lane construction
दोहरीघाट पम्प कैनाल के कैलवर गांव स्थित बंधा रोड को लगभग दो किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण के लिए काटे जाने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते जमकर प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सिंचाई विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों को शांत कराया और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजय पटेल का कहना है कि फोरलेन के लिए नहर के बंधे से लगभग दो किलोमीटर तक मिट्टी निकाल ली गई है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए मिट्टी निकालने का काम रूकवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी निकाल रहे लोगों का कहना है कि आदेश के बाद ही मिट्टी निकाल रहे हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई चंद्रबली राम ने बताया कि पांच फिट बाहर तक गलत तरीके से मिट्टी निकाल लिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई रवींद्र पासवान ने बताया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है। मिट्टी निकालने की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अंगद पटेल, रमेश पटेल, शशिकांत, बांकेलाल, कैलवर, कलावती, लीलावती, शोभा तथा रमावती आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed