{"_id":"6713ff9b1c99f8266f00e544","slug":"out-of-281-complaints-159-are-from-the-revenue-department-only-30-are-resolved-mau-news-c-295-1-mau1001-119304-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 281 में से 159 शिकायतें राजस्व विभाग से, 30 का ही समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 281 में से 159 शिकायतें राजस्व विभाग से, 30 का ही समाधान
विज्ञापन
जनपद की चार तहसील पर शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की चारों तहसीलों पर 281 मामले आए। इनमें से मौके पर मात्र 30 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 159, पुलिस विभाग से 21 शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शनिवार को तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में दिवस के दौरान 112 शिकायतें सुनीं। इनमें से 8 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया और 5 शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। यहां राजस्व विभाग के 60 मामले थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के लिए कहा।
वहीं सदर तहसील में एडीएम सत्यप्रिय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 63 मामले आए, इसमें से 4 का मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें राजस्व विभाग से जुड़े 34 मामले आए थे। मधुबन तहसील में सीआरओ लवकुश त्रिपाठी के समक्ष 18 मामलाें में से तीन का निस्तारण किया गया। इसमें 5 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार, तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहाना, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
घोसी में 88 फरियादियों में से 15 को मिला समाधान: घोसी। तहसील के सभागार में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें 88 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। जिसमें 15 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सका। शेष संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया। जिसमें राजस्व विभाग के 60, पुलिस विभाग के 16, ब्लॉक के 4, बिजली विभाग के 3, स्वास्थ्य विभाग के 2, आपूर्ति विभाग का एक और अन्य दो मामले रहे। जिसमे राजस्व विभाग ने 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। शेष 59 मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस मौके पर सीओ दिनेश दत्त मिश्र, नायब तहसीलदार निशांत मिश्र, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह,मोहम्मद माजिद, अरविंद पांडेय, शनि सिंह, रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।