फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Our responsibility to save fuel'

‘ईंधन बचाना हमारा दायित्व’

Sun, 20 Jan 2019 10:53 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
'Our responsibility to save fuel'
साइकिल रैली को सांसद हरिनारायण राजभर ने हरी झंडी दिखाई। - फोटो : mau
 इंडियन ऑयल कारपोरेशन  के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान केंद्र के पहल पर सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव) द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरिनरायण राजभर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. एचएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।  इस दौरान पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।   
विज्ञापन

    
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि पेट्रोलियम सरंक्षण अनुसंधान केंद्र ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण की क्षमता की पहचान करने का कार्य किया है। आज के आयोजन का उद्देश्य तेल के बचत पर जोर देना है। यह संदेश लोगों तक जाने के लिए प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में ईंधन सीमित है। उसकी बचत करना हम सबका दायित्व है। जिसके लिए हम सबको आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर रिटेल सेल्स मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पेट्रोलियम मंत्रालय 200 जिलों में किया जा रहा है, जिसमें 26 जिले उत्तर प्रदेश से हैं। जिसमें मऊ भी शामिल है।  पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संरक्षण क्षमता महोत्सव 16 जनवरी से 15 फरवरी तक हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पेट्रोलियम पदार्थो के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर  देवभूषण तिवारी, सौरभ बरनवाल, अविनाश चंद्र गुप्ता, अभय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अवधेश कुमार, शैलेष वर्मा, अभय कुमार सरोज, रत्नेश सिंह, मनोज, विश्वमभर सिंह, देवेंद्र मल्ल आदि शामिल रहे। संचालन  सचिंद्र  सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed