{"_id":"6771920bcaae9619870cc14f","slug":"ots-md-of-vidyut-nigam-reached-the-camp-and-got-angry-on-khanapurthi-mau-news-c-295-1-mau1002-122265-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस : कैंप में पहुंचे विद्युत निगम के एमडी खानापूर्ति पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस : कैंप में पहुंचे विद्युत निगम के एमडी खानापूर्ति पर हुए नाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। नगर पंचायत के कस्बा खास स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास बिजली निगम की ओर से रविवार को ओटीएस मेगा कैंप लगा। उसमें अचानक बिजली निगम के एमडी शंभू कुमार पहुंचे। भैतिक सत्यापन कर वहां पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं।
कागजात और उपभोक्ताओं से बात के बाद उन्होंने ने एसडीओ घोसी को फटकार लगाई और कहा कि अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि कैंप में रजिस्ट्रेशन कराकर विशेष छूट पर बिजली बिल जमा कर सकते हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, न ही कनेक्शन काटा जाएगा।
बताया कि मीटर रीडिंग, बिल संबंधित समस्या, मीटर संबंधित समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या का तत्काल समाधान होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उन्हें सुनने और नियमानुसार निस्तारण को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान आजमगढ़ के मुख्य अभियंता नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश, उपखंड अधिकारी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी, एसडीसी घोसी विजय शंकर, तेज बहादुर यादव आदि कर्मचारी मौजूद थे।