{"_id":"67d874501c7c66bbe40dab5e","slug":"operation-of-18-trains-on-varanasi-route-affected-due-to-doubling-mau-news-c-295-1-mau1002-125359-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोहरीकरण से वाराणसी रूट पर 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोहरीकरण से वाराणसी रूट पर 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
मऊ। रेलवे के वाराणसी रूट पर दुल्लहपुर, जखनियां और सादात रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य होने से 26 मार्च तक 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस रूट पर मऊ डिपो से रोडवेज बसों के नहीं चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के अभाव में ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्री मऊ जंक्शन से लौटकर रोडवेज की तरफ जा रहे हैं, लेकिन वहां गाजीपुर वाराणसी रूट पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मऊ जंक्शन से प्रतिदिन 22 से 23 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं।
इनमें वाराणसी रूट पर चलने वाली सात ट्रेनें निरस्त, 6 का रूट डायवर्जन है तो वहीं ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है, जो मऊ से वाराणसी सिटी के बीच नहीं चलेंगी। होली के ठीक बाद ही ट्रेनों का निरस्त होना लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
मऊ जंक्शन से दुल्लहपुर, जखनियां और सादात के लिए और वहां से मऊ के लिए करीब 1500 यात्री रोजाना सफर करते हैं। ये वो लोग हैं, जो मऊ सरकारी पदों पर कार्यरत हैं, तो कुछ इलाज के लिए मऊ आते जाते हैं। वाराणसी से लखनऊ चलने वाली कृषक एक्सप्रेस (15008) 13 से 22 मार्च और (15007) 14 से 23 मार्च तक मऊ से चलाई जा रही है, जिससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिली है।
दोहरीकरण कार्य के चलते मऊ-दोहरीघाट-मऊ मेमू (65134/65133) 14 से 26 मार्च, बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर (55138/55137) 24 से 26 मार्च, बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103) 25 मार्च और गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104) 26 मार्च, मऊ प्रयागराज रामबाग मेमू (65131) 14 से 26 तक निरस्त कर दी गई है। वहीं गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19489/19490) अपने निर्धारित रूट बनारस-औड़िहार-मऊ न जाकर औड़िहार से फेफना होते हुए मऊ पहुंचेगी, फिर वहां से गोरखपुर जाएगी। वहीं वाराणसी से मऊ-गोरखपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस (15008) 23 से 25 मार्च तक और (15007) 24 से 26 मार्च तक गोरखपुर से लखनऊ चलेगी। ये ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111/15112) 24 से 26 मार्च तक मऊ से छपरा और छपरा से मऊ तक चलेगी। वहीं वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (15129/15130) 24 से 26 मार्च तक मऊ से गोरखपुर और गोरखपुर से मऊ तक चलेगी। ये ट्रेन वाराणसी नहीं जाएगी।