फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Open gyms started opening in villages

Mau News: गांवों में खुलने लगे ओपेन जिम

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Open gyms started opening in villages
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया का असर दिखने लगा है। अब गांवों में ओपेन जिम खुलने लगे हैं। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तंदरुस्त करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास शुरु कर दिया गया है। ओपेन जिम के निर्माण पर 15वें वित्त योजना से अधिकतम 10 लाख रुपये व्यय किया जा सकता है। शासन की मंशा है कि इससे गांव के लोग हेल्थ को बनाने के लिए मेहनत करेंगे। अब तक नगरा ब्लाॅक के नरहीं, देवरिया, देवढियां, निकासी, सोनापाली, अतरौली, करमौता आदि ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम खुल चुके हैं। अन्य गांवों में भी ओपेन जिम लगाने का प्रयास जारी है। यह जिम दो हजार स्क्वायर फिट जमीन पर लगाया जा रहा है। इसमें एयर वाकर, ट्रिपल ट्वीस्ट, डबल लेग प्रेस, क्रास ट्रेनर, डबल सीटेड पुल, आर्म रोटेशन, बाइसाइकिल उपकरण लगाए गए हैं। ओपेन जिम का इस्तेमाल ज्यादातर किशोर, बच्चे व युवा कर रहे हैं। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि ओपेन जिम ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसके उपकरणों में मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed