फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OPD open on time, doctor absent

समय से खुली ओपीडी, चिकित्सक नदारद

Tue, 07 Jun 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
OPD open on time, doctor absent
रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद चिकित्सक।संवाद - फोटो : MAU
रतनपुरा । सरकार की तरफ से अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय से अस्पताल आने का फरमान बेअसर साबित हो रहा है। मंगलवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में ओपीडी समय से तो खुली मिली लेकिन यहां चिकित्सक एक घंटे बाद पहुंचे। जबकि दूरदराज से आए मरीज उनका इंतजार करते रहे। सीएचसी में अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल में ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। लेकिन चिकित्सको के आने समय तय नहीं है। अस्पताल में ओपीडी कक्ष तो समय से खुले, लेकिन उनमें कुर्सियां खाली रहीं। हालांकि इमरजेंसी में चिकित्सक समय से ड्यूटी पर मौजूद रहे। बाद में ओपीडी कक्षों में तैनात चिकित्सक सहित अधीक्षक भी सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। नगरा से आए शिवमुनि चौहान ने बताया कि वह चिकित्सक का इंतजार एक घंटे से अधिक समय से कर रहा है। बिलौझा से आई मालती ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होेने पर वह उसे सुबह ही लेकर आई लेकिन 10 बजे तक भी कोई डॉक्टर चेंबर में नहीं आया। अब निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने जा रही है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि औचक निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed