फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OP Rajbhars right hand mahendra rajbhar formed Suheldev Swabhiman Party with hundreds of workers

Mau: OP Rajbhar के दांए हाथ 'कट्टपा' ने खेला खेल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बनाई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी

Tue, 27 Sep 2022 01:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Sep 2022 01:49 PM IST
सार

सुभापासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से बगावत कर महेंद्र राजभर ने अंततः अपनी नई पार्टी की घोषणा मंगलवार को कर दिया। महेंद्र राजभर ने अपनी पार्टी का नाम 'सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी' रखा है।

विज्ञापन
OP Rajbhars right hand mahendra rajbhar formed Suheldev Swabhiman Party with hundreds of workers
महेंद्र राजभर ने बनाई नई पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। मंगलवार को पार्टी के मुख्य सूत्रधार रहे महेंद्र राजभर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी। नई पार्टी का नाम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी रखा। इससे पहले यह कार्यक्रम एक निजी होटल में होना था, लेकिन कार्यक्रम को बदलते हुए महेंद्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उधर बिना सूचना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस फोर्स को बुला दिया। पुलिस की मौजदूगी में नई पार्टी की घोषणा कर कभी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दांए हाथ तथा 'कट्टपा' नाम से चर्चित महेंद्र राजभर ने अपने बगावती तेवर को कायम रहा। 
विज्ञापन

OP Rajbhars right hand mahendra rajbhar formed Suheldev Swabhiman Party with hundreds of workers
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सुभापासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से बगावत कर महेंद्र राजभर ने अंततः अपनी नई पार्टी की घोषणा मंगलवार किया। इस घोषणा को बकायदा महेंद्र राजभर ने हाल में सुभासपा से इस्तीफा दिए सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन के समक्ष यानी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर की।
महेंद्र राजभर के इस तय कार्यक्रम मे थोड़ा परिवर्तन प्रशासनिक अड़चनों के कारण हुआ। जिस कार्यक्रम को नगर के एक होटल मे होना था वह बिना किसी अनुमति के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर हुआ। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए महेंद्र राजभर और उनके कार्यकर्ताओं को अनुमति नहीं दी। बावजूद महेंद्र राजभर के कार्यकर्ता और समर्थकों ने धरना स्थल पर इकट्ठा होकर पार्टी के घोषणा कार्यक्रम को पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed