फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OP Rajbhar compared CM by calling Gabbar after becoming cabinet minister

UP Politics: मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर के बदले तेवर, कहा- मैं गब्बर हूं, जो कहा था वही हुआ

Thu, 07 Mar 2024 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

Om Prakash Rajbhar: सूबे सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर के तेवर बदल गए हैं। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा के गुरादरी मठ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने खुद को गब्बर बताते हुए अपनी तुलना सीएम से कर डाली। 

विज्ञापन
OP Rajbhar compared CM by calling Gabbar after becoming cabinet minister
OP Rajbhar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैंने बोला था न कि मै मंत्री बनूंगा। मैंने एकदम ललकार कर कहा था कि मंत्री बनेंगे और फिर बनकर दिखा भी दिया। आज जो पावर सीएम के पास है, वही पावर राजभर के पास भी है। मैं शोले फिल्म का गब्बर हूं। यह बातें गुरुवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर जिले में मंत्री बनने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा स्थित गुरादरी मठ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने खुद को गब्बर सिंह बताते हुए कार्यकर्ताओं को पीला गमछा डालकर थाने में जाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खुद की तुलना मुख्यमंत्री तक से कर डाली। कहा कि थाने में दरोगा देखेगा तो तुम्हारी शक्ल में ओमप्रकाश राजभर दिखाई देगा। बोल देना जाकर कि मंत्री जी ने भेजा है। दरोगा, एसपी, डीएम में पॉवर नहीं है कि फोन लगाकर पूछ सके कि मंत्री जी ने भेजा है या नहीं।

इस दौरान मीडिया द्वारा घोसी सीट से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि छड़ी ही चुनाव निशान रहेगी। दो दिन के अंदर ही पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत कर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर के नाम पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed