{"_id":"66c3cf4254af8f81c50814f4","slug":"only-three-good-people-were-found-in-four-years-who-took-the-injured-to-the-hospital-and-informed-the-police-mau-news-c-295-1-mau1002-116670-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने और पुलिस को सूचना देने वाले चार साल में मिले केवल तीन नेक इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने और पुलिस को सूचना देने वाले चार साल में मिले केवल तीन नेक इंसान
विज्ञापन
सड़क हादसे की सूचना पुलिस को देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुलिस की पूछताछ और कोई भी किसी तरह से परेशान न करे इसके लिए परिवहन विभाग ने सितंबर 2020 में एक नियम बनाया था। जिले में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन बीते चार सालों में विभाग को केवल तीन नेक व्यक्ति मिले हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को सीमित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार करने के उद्देश्य से इस नियम की शुरुआत की गई है। बता दें कि 2021 से अप्रैल 2024 तक 450 मौतें हो चुकी हैं।
नियम के तहत सड़क हादसों के शिकार लोगों को बचाने और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने वाले नेक लोगों को अब पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। नेक व्यक्ति से न सिर्फ पुलिस की पूछताछ से मुक्ति मिलेगी, बल्कि प्रोत्साहन के रूप में परिवहन विभाग ने उस व्यक्ति को नेक व्यक्ति के रूप में चयनित कर सड़क सुरक्षा कोष से इनाम स्वरूप प्रोत्साहन धनराशि (गुड सेमेरिटन) देने का प्रावधान है। अब पुलिस की पूछताछ से डरने की आवश्यकता नहीं है। अब कोई भी घायल को सीधे अस्पताल में भर्ती कराकर घर जा सकेगा। लेकिन अब भी सड़क हादसा होने पर लोग घायल की मदद करने की बजाय नजरअंदाज करके चले जाते हैं। स्थिति ये है कि चार सालों में विभाग को केवल तीन नेक व्यक्ति मिले हैं। इन्हें 15 अगस्त 2023 में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण के समय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया था। जबकि जिले में हर दिन सड़क हादसे में मौत हो रही है।
सड़क हादसों में मौतों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग का अनोखा पहल है। समय रहते घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को नेक व्यक्ति के तौर पर चिह्नित कर इनाम देने का नियम है। उस व्यक्ति को अस्पताल या पुलिस अस्पताल में रुकने और उसकी पहचान जानने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
- शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ ट्रैफिक, मऊ