फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only one contracted roadway bus is running on Ballia route

बलिया रूट पर रोडवेज की सिर्फ एक अनुबंधित बस का हो रहा संचालन

Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Only one contracted roadway bus is running on Ballia route
मऊ। वर्तमान में रोडवेज डिपो से प्रतिदिन 55 सौं से ज्यादा यात्री बसों से विभिन्न रूटों पर यात्रा कर रहे हैं। यात्री संख्या के लिहाज से मऊ डिपो में संचालित 47 बसें अपर्याप्त हैं। बावजूद वर्तमान में बलिया रूट पर केवल एक ही अनुबंधित बस का संचालन हो रहा है। जबकि बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर आदि रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ानह चाहिए। लेकिन निगम के जिम्मेदारों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में अधिकांश रेलवे ट्रेनों का संचालन बंद होने के चलते रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 40 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है। पहले से कम बसों के चलते कई रूट पर बसों के कमी थी, ऐसे में बढ़े यात्रियों से यह समस्या ओर विकट हो गई। बावजूद परिवहन निगम द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए दूसरी बसों को अनुबंधित करने की कवायद नहीं की जा रही है। हालात है कि 2019 से केवल बलिया-मोलनागंज रूट पर ही एक अनुबंधित बस का संचालन हो रहा है। जबकि गाजीपुर रूट पर परमिट न होने से इस रूट पर मऊ डिपो की बस का संचालन होने की जरूरत है। ऐसे में यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों पर आश्रित होकर यात्रा करने को बाध्य होना पड़ रहा है। इस बाबत एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में बलिया रूट पर एक अनुबंधित बस का संचालन हो रहा है। आला अधिकारियों से निर्देश मिलने पर अन्य रूट पर यह सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed