फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 64 out of 645 Gram Panchayats submitted their accounts.

Mau News: 645 में से केवल 64 ग्राम पंचायतों ने दिया लेखा-जोखा

Fri, 06 Feb 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Only 64 out of 645 Gram Panchayats submitted their accounts.
वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में 53 दिन शेष है, लेकिन अभी तक केवल 10 फीसदी यानी 645 में से 64 ग्राम पंचायतें ही खर्च का लेखा जोखा विभाग को दे पाई हैं।
विज्ञापन

अगले वित्तीय वर्ष में पंचायत चुनाव के चलते बजट आने में देरी होगी। एक सप्ताह पहले सीडीओ ने 9 एडीओ पंचायतों और डीपीआरओ को नोटिस जारी किया था। समय से ऑडिट पूरा नहीं होना भी बजट में बाधक बनेगा और गांवों का विकास भी बाधित होगा।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों को ही विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने होते हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी की ड्यूटी एसआईआर में लगे होने से ऑडिट में समस्या आ रही है। 15वां वित्त आयोग से हर साल जिले की 645 ग्राम पंचायतों के लिए 52 करोड़ रुपये धनराशि चार किश्तों में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किश्त टाइड फंड और दो किश्त अनटाइड फंड में। अक्तूबर माह में दो किश्त 26.56 करोड़ रुपये मिल गई थी। अनटाइड फंड होती है ग्राम प्रधान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार, बिना किसी विशेष शर्त के, विकास कार्यों में खर्च कर सकते हैं।
दूसरा टाइड फंड है जो एक सशर्त अनुदान है। ये फंड प्रधान को केवल विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। इसका 50% हिस्सा पेयजल आपूर्ति, जल संचयन और पुनर्चक्रण, जबकि 50% हिस्सा स्वच्छता और ओडीएफ स्थिति के रखरखाव के लिए अनिवार्य रूप से खर्च करना होता है।

पांचवें वित्त आयोग से राज्य सरकार सभी ग्राम पंचायतों को हर साल 54 करोड़ रुपये का अनुदान देती है। इस अनुदान से हर माह 645 ग्राम पंचायतों के लिए 4.33 करोड़ रुपये भेजी जाती है, जिसे प्रधान अपने अनुसार खर्च करते हैं। इस साल दिसंबर माह तक इस अनुदान के तहत 39 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जनवरी माह में धनराशि नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed