फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 4052.2110 MT purchased after 39 days of paddy procurement

धान खरीद शुरू होने के 39 दिन बाद हुई मात्र 4052.2110 एमटी खरीद

Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only 4052.2110 MT purchased after 39 days of paddy procurement
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर क्रय केंद्र पर धान की तौल कराते सचिव। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में धान खरीद शुरू होने के 39 दिन बीत चुके है, धीमी गति से खरीद होने के कारण अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति है। कारण केंद्र प्रभारी धान में नमी बताकर किसानों को बैरंग लौटा दे रहे हैं। ऐसे में जिले में अभी तक 832 किसानों से 4052.2110 एमटी धान की खरीद की गई है। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। एक नवंबर से 28 फरवरी के बीच होने वाली खरीद के लिए जिले को 41200 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन खरीद शुरू होने के 39 वें दिन तक धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी। क्रय केंद्र प्रभारियों की मानें तो किसान फसल को सुखाने में जुटे है, इस तरह से जिले में अभी तक 832 किसानों से महज 4052.2110 एमटी खरीद की जा सकी है। धान बेचने के लिए करीब 9207 किसानों ने पंजीकरण कराया है। धान खरीद पर एक नजर डाले तो खाद्य विभाग अभी तक 492 किसानों से 2559.92 एमटी, एफसीआई ने 13 किसानों से 50.72 एमटी तथा पीसीएफ ने 327 किसानों से 1441.578 एमटी धान खरीद किया है। रानीपुर संवाददाता के अनुसार खुरहट डीसीएफ पर बृहस्पितिवार को तीन किसानों की तौल कराई गई। अब तक केवल 11 किसानों से 602 क्विंटल तथा साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर पर दो किसानों से खरीद की जा रही थी। अब तक 443.60 क्विंटल धान खरीद हो सकी है। मझवारा संवाददाता के अनुसार घोसी ब्लाक अंतर्गत मझवारा धान क्रय केंद्र पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र पर धान लेकर आने वाले किसानों को धान में नमी बताकर बैरंग लौटा दे रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी मनीष राय का कहना था कि मानक के अनुरुप धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जा रही है। धान खरीद गति को तेज करने के लिए क्रय एजेंसियों को पत्र जारी किया गया है। किसानों की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed