फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One teenager dies due to lightning, three injured

बिजली लगने से एक किशोर की मौत, तीन जख्मी

Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
One teenager dies due to lightning, three injured
हलधरपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम पंचायत के गोटहा गांव के सीवान में बृहस्पतिवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई ,जबकि उसके एक सगे भाई सहित तीन अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। गोटहा गांव के लोगों के अनुसार गांव का रामाशीष राजभर पुत्र रविंद्र उसका छोटा सगा भाई राजू, रवि पुत्र राम कृत और अश्विनी पुत्र राम जन्म शाम को गांव के बाहर की तरफ गए थे।
विज्ञापन

देर शाम को अचानक आई तेज हवा के साथ आई बारिश से बचने के लिए चारों सीवान में बने एक नलकूप वाले घर में चले गए।इसी बीच तेज चमक और कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी ,जिसकी चपेट में आने से रामाशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना में उसका भाई और दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। किशोरों ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी। परिजन आनन फानन राम आशीष को जिला अस्पताल ले गए ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed