फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   one more death from cold

बेरहम ठंड से एक और मौत

Mon, 19 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 19 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
one more death from cold
जिले में पड़ रही लगातार ठंड ने एक और जान ले ली। इस प्रकार ठंड से जिले में मरने वालों की संख्या आधा दर्जन से अधिक हो गई है। भीषण ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


 तेज सर्द हवाओं का कहर इस कदर जारी है कि दिन भर लोगों ने अपने हाथ से ग्लब्स और मफलर तक नहीं निकाला। घर से बाहर निकले लोग भी गर्म कपड़ों से लदे दिखे।
विज्ञापन


छोटे बच्चों को बाहर लेकर निकली महिलाएं खासकर सतर्क दिखीं। कंबल और गर्म कपड़ों से बच्चों को ढकी रहीं। गलियों और चौराहों पर लोगों ने खुद से ही इंतजाम कर अलावा जलवाकर आग सेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा निवासी 55 वर्षीय लालचंद की सोमवार को मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसे अत्यधिक ठंड लगने से पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई।

 जिले में पिछले तीन दिनों से सर्द हवाओं का वेग सोमवार को और तेज हो गया। सर्द हवाओं ने इस कदर अपना रंग दिखाया कि लोग घरों में दुबके नजर आए। सोमवार को भी दिन भर रविवार की तरह भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। दिन भर लोग कंपकंपाते रहे।


सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से लोग बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड बढ़ने की वजह से हीटर और ब्लोअर की अधिक आवश्यकता महसूस होने लगी है।

 एक दूकानदार सतीश ने बताया  कि दूकान पर हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ने से मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed