{"_id":"67e1a85582d8d050fb08b164","slug":"one-lakh-rupees-deducted-from-the-account-for-talking-to-an-unknown-number-mau-news-c-295-1-mau1002-125677-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अनजान नंबर से बात करने पर खाते से कटे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अनजान नंबर से बात करने पर खाते से कटे एक लाख रुपये
विज्ञापन
कोपागंज। अब साइबर अपराधी ठगी का नया तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। अजीबो गरीब नंबर से फोन करते हैं, रिसीव करने पर मोबाइल हैक करते हैं, फिर बैंक खाते से पैसा उड़ा लेते हैं। ऐसी ही घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव निवासी युवती के साथ हुई है, उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है।
काछीकला निवासी वंदना कुमारी ने बताया कि बीते 22 मार्च की शाम कस्टमर केयर बताते हुए एक नंबर से कॉल आई, अनजान व्यक्ति ने सिमकार्ड बंद होने की बात कही। उसने बताया कि इसी नंबर का सिमकार्ड कोई और व्यक्ति भी चला रहा है और फोन होल्ड रखने को कहा। कुछ ही सेकेंड उसका मोबाइल काम करना बंद कर दिया।
36 घंटे बाद सोमवार की सुबह फोन अपने आप ठीक हो गया और लगातार बैंक खाता से पैसे निकलने का मैसेज आने लगा। उसके खाते से छह बार में 99,555 रुपये कट गए। उसने तत्काल बैंक से संपर्क किया लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
पैसा लौटाने के बहाने ठग लिए 11 हजार रुपये
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति सोमवार को साइबर ठगी का शिकार हो गया। पैसा लौटाने के बहाने ठगों ने उसके खाते से 11 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह उसे अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपका पैसा गलती से मेरे पास आ गया है। पैसा वापस लौटाने के लिए उसने फोन पे नंबर मांगा। नंबर देते ही कई बार में उसके खाते से 11 हजार रुपये कट गए।