फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One killed, 11 injured

एक की मौत, 11 घायल

Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
One killed, 11 injured
अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना के हलीमाबाद में एक ट्रक की चपेट में  आने से बाइक सवार की मौत हो गई तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के समीप दो टेंपो आपस में भिड़ गए। इसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद के निकट रविवार को एक कार ने मऊ की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वह महरूपुर गांव निवासी मूर सलीम (50) पुत्र मोईन था, जो घर से मऊ जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी प्रकार उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पुलिस ने कार चालक को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार रविवार को बड़ागांव के समीप दो टेंपों की आपस में टक्कर हो गई।


हादसे में मुहम्मद हासिम पुत्र अजीजुल हसन निवासी क्यारीटोला, सत्यप्रकाश पुत्र इंद्रजीत निवासी सोनराईच, राजू राजभर पुत्र मंगल निवासी सोनराईच मठिया, इंद्रजीत पुत्र रामबदन निवासी सोनराईच, रागिनी पुत्र हर्षनाथ निवासी बिजुरिया, सोनिया पुत्री अजीउल हसन निवासी पहाड़पुरा, फरहत पुत्री फकरुद्दीन निवासी मुहम्मदाबाद गोहना, रंजना पुत्री हर्षनाथ निवासी बिजुरिया, तेतरी पत्नी सदन निवासी सोनराईच, शकिला पत्नी अजीजुर्रहमान निवासी पहाड़पुरा, श्यामदेवी पत्नी हर्षनाथ निवासी बिजुरिया घायल हो गए।



 एक टैंपों मुहम्मदाबाद से मऊ की तरफ जा रहा था तो दूसरा मऊ से खुरहट देईमाई के स्थान पर जा रहा था। टेंपों में पूजा करने के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed