फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One day spent on a case of samadhan diwas in mau

समाधान दिवस पर पड़ा एक प्रार्थना पत्र, बीत गया पूरा दिन

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
One day spent on a case of samadhan diwas in mau
चिरैयाकोट में कब्रिस्तान की जमीन की बातों पर चर्चा करते तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
चिरैयाकोट थाने में शनिवार के दिन समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना चंद्रभूषण प्रताप की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मात्र रायपुर पलिया में स्थित एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का प्रार्थनापत्र दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर पूरे दिन अधिकारी उलझे रहे।
विज्ञापन


अंत में शाम चार बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने लेखपाल, कानूनगो व पुलिस के साथ जमीन का निरीक्षण किया। इस मुद्दे में एक पक्ष के आदिल पुत्र हुसेन का कहना था कि जिस जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्मित की जा रही है, उसमें सरकारी स्कूल के नाम, कब्रिस्तान, ताना बाना, आबादी और कुछ भाग ऊसर की जमीन है जो एक ही स्थान पर है।
विज्ञापन


शिकायत की गई कि इन सभी गाटों पर दीवार निर्मित की जा रही है। दूसरे पक्ष के सदन पुत्र नरेश का कहना था कि कुछ गाटा संख्या मेरे नाम की जमीन है।  सरकारी स्कूल के नाम कुछ जमीन आवंटित है लेकिन उस पर निजी विद्यालय चलाया जा रहा है, उसी में गांव के लोगों के लिए सार्वजनिक खेल की जमीन है, कुछ एक गाटा की जमीन पर होलिका दहन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे दूसरे पक्ष के लोग पूरे जमीन को एक जमीन बताकर कब्जा कर रहे हैं। दोनों पक्ष की बातों को सुनने के बाद तहसीलदार ने कहा कि 132 लैंड की जमीन को निजी जमीन बनाने का किसी को अधिकार नही है।

साथ ही सरकारी स्कूल के नाम की जमीन पर निजी स्कूल चल रहा है, उसकी पैमाइश करके हटाया जाएगा तथा अवैध रूप से दखल देने वाले के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी, उन्होंने कानूनगो लक्ष्मण राम, लेखपाल संजीव पांडेय, रामजन्म सिंह, चन्द्रमरी, रघुनाथ, रमाकर सिंह, अविनाश, सर्वेश सिंह आदि के साथ थाने की पुलिस मौके पर शाम चार बजे पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया।


बता दें कि तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के रायपुर पलिया में होलिका दहन, कब्रिस्तान, तानाबाना, खेल का मैदान की जमीन एक दूसरे से सटी हुई है। जिस पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पूरी जमीन अपनी बताकर 8 जनवरी को चहारदीवारी खड़ी की जा रही थी, इसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया था जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था। यही मुद्दा समाधान दिवस में गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed