फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One day left for Polytechnic applications, 9,500 complete the process

Mau News: पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन में एक दिन शेष, 9500 ने प्रक्रिया पूरी की

Sun, 17 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
One day left for Polytechnic applications, 9,500 complete the process
नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा में एक दिन शेष है, लेकिन विभाग की ओर से अधिक आवेदन कराने की कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक 9500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल केमिस्ट्री ट्रेड में 300 सीटें हैं। यहां प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को प्राविधिक शिक्षा परिषद की संयुक्त राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की समय सीमा में मात्र एक दिन शेष है। अब तक 9500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 2 जून से 9 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से आवेदन बढ़ाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों को करियर बनाने में इन कोर्सों के फायदे और रोजगार के विकल्पों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही गांवों और नगरीय इलाकों में शिविर लगाकर अभिभावकों को कोर्स की विशेषताएं बताकर उनके बच्चों का आवेदन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बाबत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी ने बताया कि कॉलेज में 300 सीटें हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 तक है। अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed