फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One assistant teacher of council school dismissed

परिषदीय विद्यालय का एक सहायक अध्यापक बर्खास्त

Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
One assistant teacher of council school dismissed
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हथियाए फर्जी शिक्षकों के बर्खास्तगी का सिलसिला जारी है। फर्जी डिग्री के सहारे दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के जमीन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय मेें नौकरी कर रहे एक फर्जी सहायक अध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार की देर शाम बर्खास्त कर दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।इससे शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अनामिका प्रकरण मिलने के बाद शासन के फरमान पर बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के जमीन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय मेें वर्ष 2016 में 16448 शिक्षकभर्ती के क्रम में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पत्र पर सहायक अध्यापक के पद पर हीरामन राम की तैनाती हुई। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहा था। सत्यापन में बीए का अंकपत्र तथा प्रमाण पत्र डिग्री फर्जी मिला। विभाग की तरफ से सुनवाई के दौरान शिक्षक को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सका। बीएसए ने सहायक अध्यापक हीरामन राम को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त होने वाले सहायक अध्यापकों की संख्या 48 तक पहुंच गई है। अभी एक दर्जन से अधिक शिक्षकों पर तलवार लटकी है। इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि बर्खास्त सहायक अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकरी दोहरीघाट को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed