{"_id":"6997604344fea36b2106b85d","slug":"one-and-a-half-kilogram-of-hashish-recovered-smuggler-arrested-mau-news-c-20-vns1017-1296569-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
चरस तस्करी में प्रयुक्त कि जाने वाली बरामद कार।संवाद
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर फोरलेन अंडरपास के पास से बुधवार की रात पुलिस टीम ने जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से 1.53 किलो चरस बरामद हुई। इसकी कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह टीम के साथ बुधवार की रात 11 बजे मतलूपुर फोरलेन फ्लाईओपर के पास पहुंचे और बढुआगोदाम की तरफ से आ रही एक कार को रोका।
कार की तलाशी लेने पर डिकी से 510 ग्राम के चरस के तीन पैकेट मिले। इसके बाद कार चालक बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर आवास विकास कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में उसने पहले गोरखपुर जाने की बात कही। फिर बताया कि वह कई बार चरस हरियाणा ले जाकर बेच चुका है। पुलिस के डर से रास्ता बदलकर हरियाणा जाता है।
-- -- -- -- --
बलिया से मिलती है चरस
थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी ने बताया कि पैसे के लालच में वह चरस की तस्करी करता है। इस बार सठियांव से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से हरियाणा जाने के लिए निकला था। चरस उसे बलिया से मिलती है और हर बार अलग-अलग लोगों ने उसके पास पहुंचाया, जिन्हें वह नहीं जानता है। जांच में पता चला कि बरामद कार देवरिया निवासी एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। यह कार तस्कर ने कुछ माह पहले खरीदी है और पूरा पैसा भी दे दिया है। कागजात में कमी होने के कारण अभी तक अपने नाम ट्रांसफर नहीं करा पाया है।
-- -- -- -- --
कोट -
बलिया निवासी जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर 75 लाख रुपये की 1.53 किलो चरस बरामद की गई है। आरोपी हरियाणा में चरस की तस्करी करता था, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया था। -अनूप कुमार, एएसपी।