फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the birth anniversary of Janeshwar Mishra, the people took out a cycle rally

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाजनों ने निकाली साइकिल रैली

Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary of Janeshwar Mishra, the people took out a cycle rally
मऊ। सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती जिले भर में मनाई दई। इस दौरान गांवों और मोहल्ले से साइकिल यात्रा निकाली गई जो तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के प्रभारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री विधायक मनोज पांडे ने जिला मुख्यालय पर सलाहाबाद मोड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोज और निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव साइकिल चलाकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। वहां जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सपा कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज पांडे ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति जनेश्वर मिश्र की दृढ निष्ठा के कारण वे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। वे मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न तो अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुंदर पार्क प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में बना। उन्होंने दावा किया कि इनसे प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया। जल्द ही छात्र राजनीति से जुड़े। छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कई आंदोलन छेड़ा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हम लोगों के राजनीतिक गुरु थे। साइकिल यात्रा भदेसरा से लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के साथ उन्हें पार्टी का कार्य करने का अवसर मिला है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में रतनपुरा से चलकर पहसा चट्टी तक काफी संख्या में लोगों ने साइकिल चलाया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल, शैलेंद्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, कुद्दुस अंसारी, योगेश तिवारी, संजय चौधरी, रामधनी चौहान, वीरेंद्र चौहान, संजय पांडेय, राजेंद्र यादव, रामप्रकाश यादव बबलू, शोभा श्रीवास्तव, मनोज यादव, दिलीप पांडे, धीरज राजभर, शाहनवाज आलम, डा. ओमप्रकाश यादव, डा.रमेश कुमार, विरेंद्र यादव, अरविंद दिवेदी, मुखतार हुसैन, अनिल यादव, अशोक यादव, मन्नू यादव, अफजाल अहमद, संजय चौधरी, विनोद तिवारी, केके पांडेय, रमेश दूबे, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed