{"_id":"65eb2085d45bfe0e880e04d3","slug":"omp-rakash-rajbhar-s-seat-was-declared-in-ghoshi-mau-young-politician-protest-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सीट घोषित होते ही ओमप्रकाश राजभर का विरोध, लाउडस्पीकर पर बजाए गए उनके पिछले बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सीट घोषित होते ही ओमप्रकाश राजभर का विरोध, लाउडस्पीकर पर बजाए गए उनके पिछले बयान
Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM IST
सार
UP Politics: युवा नेताओं द्वारा पिकअप वाहन पर लाउडस्पीकर बांध कर भाजपा द्वारा घोसी लोकसभा सीट को सुभासपा को देने के विरोध में पैदल मार्च निकाल कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुराने भाषण का टेप का प्रचार किया गया।
विज्ञापन
विरोध में जुलूस निकाल कर विरोध जताते युवा नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की लोकसभा सीट घोसी पर भाजपा ने गठबंधन के सुभासपा के अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, शुक्रवार को इसको लेकर एक युवा नेता द्वारा इसके विरोध में जुलूस निकाला गया। इस दौरान उसने सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा पूर्व में भाजपा सरकार को लेकर बोले गए बयानों का टेप चलाते दिखे। इस नेता द्वारा विरोध में निकाले गए इस जुलूस की चर्चा न केवल घोसी, बल्कि पूरे जिले के साथ हर राजनैतिक पार्टियों में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभासपा का भाजपा से सीट समझौता के बाद घोसी लोकसभा सीट सुभासपा के खाते में जाने की खबर के बाद शुक्रवार को युवा नेता उज्जवल मिश्रा द्वारा 12 से अधिक साथियों के साथ घोसी नगर के बस स्टेशन से लेकर जेपी हीरो तक वाहन पर लाउडस्पीकर से प्रचार करते हुए पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन
युवा नेताओं द्वारा पिकअप वाहन पर लाउडस्पीकर बांध कर भाजपा द्वारा घोसी लोकसभा सीट को सुभासपा को देने के विरोध में पैदल मार्च निकाल कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुराने भाषण का टेप का प्रचार किया गया।
इस दौरान लोगों से सवाल कर रहे थे कि क्या यहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। जो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया हो, उसका हम सब कैसे समर्थन कर सकते हैं। इसलिए हम इस निर्णय का विरोध कर घोसी की जनता को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। जुलूस में रवि, प्रदुम्न मौर्य, अभय राजभर, विवेक चौधरी, अजीम खान, अनुज यादव, नबील खान आदि लोग साथ रहे।