{"_id":"61c9faecb9652604d11c0637","slug":"old-pension-should-be-restored-immediately-mau-news-vns630331944","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल बहाल किया जाए पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल बहाल किया जाए पुरानी पेंशन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय के लिपिकों द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए। शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को नियमावली में संशोधन कर शिक्षक बनाया जाए। शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए। 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों अवशेष एरियर का भुगतान सामूहिक रूप से बिल बनाकर अतिशीघ्र किया जाए। जनपद में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अतिशीघ्र बहाल की जाए। शिक्षकों के अंतरजनपदीय एवं जनपद के अंदर स्थानांतरण, समायोजन अतिशीघ्र किया जाए। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी कदापि न लगाई जाए। विद्यालयों में एक लिपिक की नियुक्ति स्थायी रूप से की जाए। विद्यालयों में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी की जिम्मेदारी तय की जाए। किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण अवकाश के दिनों में अथवा शीतकालीन अवकाश में कदापि न कराया जाए। धरने में ब्रह्मानंद सिंह, दिलीप सिंह, हरिहर यादव, सुनील सिंह, राम सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजेश यादव, मुंशी प्रेमचंद्र, बृजेश कुमार, उमेश चंद्र मौर्य, चन्द्रभान यादव, रमेश चौहान, दिनेश यादव, मतलब रहमान, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जीवधन यादव, रविंद्र यादव, रजनीश सिंह, दीपक सिंह, नीता सिंह, राजेश्वर खरवार, मजीत प्रजापति, अविनाश सिंह, मनोज यादव आदि शामिल रहे।