{"_id":"618ea49a60eb87789b0ab3cd","slug":"old-man-s-body-found-under-the-bridge-of-river-saryu-mau-news-vns6222088125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध का शव सरयू नदी के पुल के नीचे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध का शव सरयू नदी के पुल के नीचे मिला
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय कस्बे में नदी के किनारे सरयू नदी के पुल के नीचे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ने बताया कि सुबह में शौच करने गये एक युवक ने पुल के नीचे एक बुजुर्ग की लाश देखी। उसने लाश मिलने कर जानकारी दी।
चौकी प्रभारी हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँचे तो देखा कि एक वृृृद्ध की लाश पड़ी हुई है। मृतक के गले पर काफी चोट के निशान थे। मृतक के शरीर पर सफेद पूरी आस्तीन की बनियान और गुलाबी कलर का जांघिया था। उसका रंग गेहुंआ और लंबाई लगभग साढ़े पांच फुट तथा इकहरा बदन था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मृतक के गले पर चोट के निशान दिखने से यह आशंका प्रबल हो जाती है कि उसकी हत्या करके शव यहां फेंक दिया है।
लोगों का कहना था कि मृतक कसबे अथवा आस पास के गांवों का नहीं लगता है, वह कहीं दूर का निवासी लग रहा है। इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना था कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकी।