फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old man's bag full of two lakh rupees ran away

वृद्ध का दो लाख रुपयों से भरा झोला उचक्का लेकर भागा

Thu, 25 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Old man's bag full of two lakh rupees ran away
चिरैयाकोट ।थाना क्षेत्र के पचीस्ता गाव निवासी एक वृद्ध व्यक्ति का दो लाख रुपयों से भरा थैला एक उचक्का लेकर भाग गया जब वह बैंक से रुपये निकालकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। रुपये गायब होने के बाद बदहवास हाल घर चला गया । समाचार दिए जाने तक थाने मे तहरीर नही दी है । थाना क्षेत्र के ग्राम पचीस्ता निवासी उस्मान अंसारी 65 चिरैयाकोट बाजार में ताजपुर वार्ड में एक किराए के मकान मे रहकर अपनी जमीन खरीदकर एक एक मकान का निर्माण करवा रहा है। उसका चिरैयाकोट इलाहाबाद बैंक में खाता है। वह दोपहर में अपने बैक खाते से दो लाख रुपया निकाला और उसे एक झोले में रखकर लेकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। वह ज्यों ही चौक बाजार पहुंचा कि उसे चक्कर महसूस हुआ और वह रुपयो का थैला बगल में जमीन पर रखकर बैठ गया। इतने में उसका रुपयों से भरा थैला कोई उचक्का लेकर चला रुपयो सहित गायब हो गया। जानकारी होने पर वह बदहवास होकर घर चला गया। उसने आस पास के लोगों से आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed