फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers get rid of problems before the festival

त्यौहार से पहले समस्या का समाधान कराएं विभागीय अधिकारी

Mon, 23 Sep 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Officers get rid of problems before the festival
कलेक्ट्रेट सभागार में घोसी उपचुनाव के लिए राजनितिक दलों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम - फोटो : MAU
मऊ। दशहरा, दुर्गापूजा, रामलीला और भरत मिलाप को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्याओं को दूर करें। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है। हमें एक दूसरों सेे खुशियां बांटते हुए त्यौहार का आनंद लेना चाहिए। प्रशासन आपके सहयोग के लिए 24 घंटे आपके साथ है। कहा कि आपके सहयोग के बिना त्यौहार सकुशल संभव भी नहीं है। जनपद में किसी भी जगह या स्थान पर किसी प्रकार की समस्या आती है तो शासन प्रशासन से संपर्क कर उसका निदान कराएं। यह जिम्मेदारी आप सबकी है। कोई भी व्यक्ति इसमें व्यवधान उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि सुअर तथा गधे काफी संख्या में सड़क पर घूमते रहते हैं जिससे काफी गंदगी होती है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि किसी भी जगह पर बिजली कटती है तत्काल बहाल कर दी जाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भरतलाल राही ने कहा कि बिजली के तार काफी नीचे है जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। नवरात्रि के समय शीतला माता मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने त्यौहार से पहले सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिया। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश श्रीवास्तव ने पंडाल के सदस्यों को पानी पीने के लिए प्लास्टिक के ग्लास का उपयोग न कर कुल्हड का़ उपयोग करने के लिए कहा। अगर कोई व्यक्ति कानून के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान, डीएफओ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed