फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officer, AC installed in Babu's room, OPD, not even a circular in the wards

अधिकारी, बाबू के कक्ष में लगा एसी, ओपीडी, वार्डो में कुलर तक नहीं

Fri, 20 May 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Officer, AC installed in Babu's room, OPD, not even a circular in the wards
जिला अस्पताल बिना एसी या कूलर के अव्यवस्थाओं के बीच संचालित है बर्न वार्ड।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सरकार की तरफ से जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का फरमान विभागीय लापरवाही से बेअसर साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों के कक्ष में एसी तो लगी है, लेकिन मरीजों के लिए गर्मी से राहत की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है लेकिन 100 शैय्या के जिला अस्पताल मेें सुविधाओं का अभाव है। ओपीडी हाल, वार्डों में कूलर तक की व्यवस्था नहीं है जबकि चिकित्सक, अधिकारी, लिपिक के कक्ष में एसी लगी है। अस्पताल में 50 मरीज भर्ती किए गए हैं। गर्मी से सभी बेहाल हैं। बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों का ख्याल तक नहीं रखा जाता है। कई वार्ड में पंखों धीमी गति से चल रहे हैं। ओपीडी में लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे मरीज पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। वहीं अस्पताल में मच्छरों के कारण भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में रैकवारडीह से इलाज कराने आईं साधना सिंह का कहना था कि भीषण गर्मी में ओपीडी हाल में गर्मी से राहत की व्यवस्था नहीं होने से अपनी बारी आने तक एक-एक पल बीताना भारी पड़ रहा है। बढुआगोदाम से आईं सीता यादव का कहना था कि पंखेे की गर्म हवा से ओपीडी में बैठना मुश्किल हो रहा है। आधे घंटे से अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रही हूं।

नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर जिला नगरीय निकाय की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कु?

नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर जिला नगरीय निकाय की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कु?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed