फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Odiana Galla Mandi is a victim of severe neglect

Mau News: घोर उपेक्षा का शिकार है ओडियाना गल्ला मंडी

Tue, 02 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Odiana Galla Mandi is a victim of severe neglect
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत स्थित ओडियाना गल्ला मंडी उपेक्षा का शिकार है। कभी यह मंडी जिले के अलावा अन्य जिलों में व्यापार के लिए मशहूर था। दूर दूर के लोग इस मंडी में आकर व्यापार करते थे। लेकिन समय के साथ और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज के ओड़ियाना गल्ला मंडी की स्थापना करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी है। गल्ला मंडी की पहचान आसपास ही नहीं आस पास के जनपदों से लेकर महनगारों तक में भी विख्यात थी। रविवार बुधवार शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक मंडी में हजारों किसानों व व्यापारियों का जमावड़ा होता था। लेकिन समय बीतने के साथ मंडी अनेक समस्याओं से जूझती गई। मंडी में बैठने के लिए कोई चबूतरा अथवा बेंच नहीं बना है। मंडी में छायादार चबूतरा नहीं है। बारिश हो या चिलचिलाती धूप तिरपाल से ढक कर मंडी में बिक्री होती है। मंडी में किसानों व्यापारियों के लिए मात्र एक सरकारी हैंडपंप है। लेकिन नगर पंचायत द्वारा लगाया गया वाटरकूलर चार वर्ष पूर्व लगा लेकिन लगने के एक वर्ष बाद खराब हो गया। फिर उसे ठीक कराने की कोशिश नहीं की गई। लावारिस हालत में पड़ा है। मंडी में जाने के लिए मुख्य सड़क पर वाहनों के जाम लगने से गल्ला मंडी और चौपट हो गई है। समय के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी गल्ला मंडी की पहचान और किसानों व्यापारियों के अनाजों के क्रय विक्रय के दौरान होने वाली समस्याओं को देखते हुए ओडियाना गल्ला मंडी में आने वाले किसान व्यापारी आप दूसरे गल्ला मंडी की ओर रूख करने लगे। दूसरी तरफ गल्ला मंडी की भू स्वामित्व जमीदारी प्रथा में होने से मंडी की दशा और खराब हो गई। लोगों का कहना है कि उपेक्षा का यही हाल रहा तो आने वाले कुछ सालों में ओडियाना की गल्ला मंडी की पहचान सिर्फ अतीत के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed