फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   nutritious foods available in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों से पुष्टाहार नदारद

Fri, 08 Jun 2018 12:22 AM IST
mau
mau Updated Fri, 08 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
nutritious foods available in  Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्र पर बंटने वाला नमकीन दलिया। - फोटो : mau
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले चार माह से पुष्टाहार नहीं पहुंच सका है। ऐसे में केंद्रों का संचालन ठप हो गया है। पुष्टाहार न मिलने से नौनिहालों की सेहत पर असर पड़ रहा। सबसे अधिक प्रभावित कुपोषित बच्चे हो रहे।
विज्ञापन


जिले के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए करीब दो लाख 65 हजार 115 बच्चों का पंजीकरण हैं।
शिक्षा के साथ साथ इन केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है। केंद्र पर कुपोषित बच्चों और गर्भवती को माह में तीन दिन 5, 15 व 25 तारीख को पोषाहार वितरित किए जाने का निर्देश है। लेकिन आला अफसरों की लापरवाही से योजनाओं पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


फरवरी माह से ही जिले को पोषाहार का आवंटन नही किया गया। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों पर दर्ज बच्चों की संख्या के सापेक्ष कम संख्या में बच्चे पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अधिकतर केंद्र नियमित रूप से खुल भी नहीं रहे हैं।  

2587 आंगनबाड़ी केंद्रों में चार माह से पुष्टाहार न वितरित होने का सबसे ज्यादा असर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों पर पड़ा है। जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 50 हजार 124 तो अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 15 हजार 806 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन राय का कहना है कि विभागीय अधिकारियों का दावा था कि एक जून से पुष्टाहार का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी वितरण शुरू नहीं हो सका। 

                    
बताते चले केंद्रों पर पुष्टाहर न पहुंचने का कारण विभाग की ओर से पुराने मीनू में बदलाव किया गया है, इसके तहत नए मीनू में दलिया की जगह इनर्जी डेंस वीनिंग फूड के साथ मीठा दलिया और इनर्जी डेंस लड्डू प्रीमिक्स वितरित करना है। लेकिन मीनू के अनुसार टेंडर प्रक्रिया में लेटलतीफी के चलते पुष्टाहार केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहा। जिससे बच्चे प्रभ्ाावित हो रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed