फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now the problem of low voltage will go away

अब दूर हो जाएगी लो वोल्टेज की समस्या

Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now the problem of low voltage will go away
रतनपुरा ब्लाक के बिजली उप केंद्र पर लगा कैपिसीटर।संवाद - फोटो : MAU
रतनपुरा। ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अब लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए स्थानीय 33/11 विद्युत उपकेंद्र मेें दो कैपेसिटर बैंक लगाए जाएंगे। बिजली विभाग ने इसके लगाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभी तक लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर शासन की तरफ से विद्युत उपकेंद्र में दो कैपेसिटर लगाने की मंजूरी मिल गई है। इसे पिछले दिनों भेजा गया है। इसके के लगने से जहां बिजली की बचत होगी वहीं स्विच गियर, ट्रांसफार्मर खराब नहीं होंगे। घरों में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव नहीं होगा और वोल्टेज बढ़ेगा तो लाइन हानि घटेगी। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कैपेसिटर बैंक को स्थापित करने के लिए दो प्लेटफार्म बनाए गए हैं। एक पर एक मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। जबकि दूसरे प्लेटफार्म पर क्रेन उस स्थान पर नहीं पहुंच पाया, जिसकी वजह से उसे परिसर में रखा गया है। इसे बाद में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed