फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now the hearing of the Gangster Act case registered against Afsha Ansari will be held on the 4th

Mau News: आफ्शा अंसारी पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में अब चार को सुनवाई

Tue, 02 Sep 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now the hearing of the Gangster Act case registered against Afsha Ansari will be held on the 4th
मऊ। विशेष जज एमपी/ एमएलए राजीव कुमार वत्स की कोर्ट गैंगस्टर एक्ट में आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के मामले की सुनवाई तीन दिन बाद करेगी। अब अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। कोर्ट ने आफ्शा अंसारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट के साथ ही संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया है। सोमवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी, अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ़ आतिफ रजा, रविंद्र नारायण सिंह, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को आरोपी बनाया। पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी के विरुद्ध फरारी में चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित किया है। कोर्ट में आफ्शा के अलावा शेष आरोपी पेशी के लिए आ रहे हैं आफ्शा नहीं आ रही हैं। पेश नहीं होने के कारण विशेष जज एमपी/ एमएलए ने उनके विरुद्ध गैरजमानती वारंट के साथ ही संपत्ति को कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed