फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now on Sunday, weekly detention will be done in the entire district, the system will be implemented from today

अब रविवार को होगी पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी, व्यवस्था आज से लागू

Sat, 16 May 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Now on Sunday, weekly detention will be done in the entire district, the system will be implemented from today
मऊ । जिले में अब रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी, यह व्यवस्था इसी रविवार से लागू होगी। सप्ताहिक बंदी का अनुपालन न करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोपागंज में बने हॉट स्पॉट को शासन के आदेश पर शुक्रवार की शाम को समाप्त कर दिया गया है। हॉट स्पॉट समाप्त होने पर कोपागंज में दुकानें खुल सकेंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि हॉट स्पॉट समाप्त होने पर अब अन्य स्थानों की तरह कोपागंज में भी दुकानें खुलेंगी। लेकिन नियम का पालन करना होगा। दुकानों के खुलने का समय सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक निर्धारित रहेंगी। बोले किराना, दवा की दुकान के लिए कोई अनुमति की आवश्यता नहीं है। लेकिन अन्य दुकानों को खुलने से पूर्व परमीशन लेनी होगी। फल और सब्जी ठेले पर ही बिकेगें। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि ग्राम प्रधान पार्टी बंदी के चलते गलत तरीके से विवादित स्थानों पर निर्माण कार्य करा रहे हैं । अगर ऐसा मामला संज्ञान में आया तो ग्राम प्रधान के साथ सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोले निर्माण कराने से पूर्व प्रधान तहसील से एनओसी प्राप्त करें, इसके बाद काम कराए। साथ ही मौके पर लेखपाल और राजस्व टीम की उपस्थिति में सीमांकन कर ा लें। डीएम ने बताया कि गाजीपुर जनपद के हॉटस्पॉट से पास बनवाकर मऊ में घुमने वाले ब्लॉक प्रमुख मरदह निधि मौर्या के प्रतिनिधि / पति नितिश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रमुख पति का वाहन सीजकर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 16 जांच रिपोर्ट आई जो सभी निगेटिव है । इसक्रम में शनिवार को सात लोगों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले में ट्रेनों के जरिए अबतक करीब दस हजार लोग आ चुकें है। इस तरह से 25 मार्च जबसे लॉक डाउन शुरु हुआ जिले में 15543 लोगों की आवक हो चुकी है। इसमें से 1957 को क्वारंटीन किया गया है। अभी तक क्वारंटीन सेंटरों से 4998 लोगों को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed