फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now Lokaya's composite school will run in its own building, not under a tree

Mau News: अब पेड़ के नीचे नहीं, खुद के भवन में चलेगा लोकया का कंपोजिट स्कूल

Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now Lokaya's composite school will run in its own building, not under a tree
जिले के लोकया ग्राम पंचायत में खुशी छाई है। दरअसल, ग्राम पंचायत का स्कूल बदहाल होने से 2012 से चार किमी दूर भठिया ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल के साथ संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है। 12 साल से संचालित इस भवन में एक ही स्कूल के बच्चों की क्षमता है, ऐसे में दो-दो स्कूल संचालित होने से लोकया कंपोजिट स्कूल के तीन कक्षाएं पेड़ के नीचे और टिनशेड में लग रही हैं। ऐसे में पहले दूरी फिर दूसरी खुले में परेशानी झेल रहे बच्चों को इस समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही स्कूल का खुद का भवन होगा। इसको लेकर लोकया में ही जमीन चिह्नित कर और बजट स्वीकृत हो गया है। साथ ही इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

लोकया कंपोजिट स्कूल के प्रधानाध्यापक योगेंद्रनाथ ने बताया कि लोकया ग्राम पंचायत में स्कूल का भवन है, लेकिन वह बदहाल और जर्जर होने के चलते ढहने लगा था। जिसको लेकर 2012 में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने लोकया कंपोजिट स्कूल को चार किमी दूर भठिया ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद से वर्तमान समय तक एक ही भवन में भठिया प्राथमिक स्कूल और लोकया कंपोजिट स्कूल का संचालन होता आ रहा है। बताया कि स्कूल जब इस भवन में स्थानांतरित किया गया तो उन्हें चार और भठिया स्कूल को चार कक्ष आवंटित किए गए हैं। लेकिन वर्तमान में उनके यहां प्राइमरी में 84 और माध्यमिक स्कूल में 142 छात्र पंजीकृत हैं। बताया कि कमरे भी बेहद छोटे होने के चलते और छात्र संख्या ज्यादा होने से कक्षा पांचवीं के बाहर एक टिनशेड में अलग से कक्षा बनाई गई है। वहीं जगह के अभाव में अक्सर दो कक्षाए पेड़ की छांव के नीचे संचालित कर बच्चों को पढ़ाया जाता है। प्राथमिक स्कूल भठिया में 118 बच्चें पंजीकृत हैं। एक ही भवन में दो अलग-अलग गांवों के स्कूल संचालित होने से दिक्कतों के साथ बच्चों के चार किमी की दूरी तय कर आना परेशानी का सबब बनता है।
विज्ञापन

जर्जर लोकया स्कूल में अतिक्रमण
जिस लोकया स्कूल को कंडम बताकर भठिया स्कूल के भवन में संयुक्त संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में कुछ लोगों ने उसमें अतिक्रमण कर लिया है। यहां मवेशियों को रखा जा रहा है। बदहाल भवन गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है। जिम्मेदारों को इसे ढहा देना चाहिए, जिससे कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा के तहत कंपोजिट विद्यालय लोकया के भवन निर्माण के लिए परियोजना कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। शीघ्र ही लोकया गांव के समीप ही चिह्नित भूखंड पर विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।-अजीत तिवारी

जिला समन्वयक निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed