फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now homeopathic hospital will run in its own building

Mau News: अब अपने भवन में चलेगा होम्योपैथिक अस्पताल

Thu, 28 Aug 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now homeopathic hospital will run in its own building
हैंडओवर से पहले कुड़सर होम्योपैथिक अस्पताल का निरीक्षण करतीं जिला डीएचओ डा. अंजू गुप्ता।संवाद
मऊ / रतनपुरा। रतनपुरा ब्लॉक के कुड़सर में बना जिले का पहला हाईटेक होम्योपैथिक अस्पताल विभाग को मिल गया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूरा करके 27 अगस्त को अस्पताल का भवन हैंडओवर कर दिया है। अगले माह लोकार्पण के बाद अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ करने का पहला कदम रख दिया गया है। रतनपुरा ब्लॉक के तीन होम्योपैथिक अस्पतालों के भवनों में से कुड़सर का भवन विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुड़सर अस्पताल के भवन के लिए कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस को टेंडर दिया गया था। अस्पताल शुरू होने से बलिया जनपद के 12 और रतनपुरा ब्लॉक के उम्मनपुर, इटैली, अतरौल पांडेय, नसीराबाद खुर्द, नसीराबाद कला, गुलौरी और धर्मागतपुर ग्राम पंचायत के करीब 60 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे पहले ये अस्पताल किराये के एक कमरे में संचालित होता था। इसके चलते अधिकांश लोगों को अस्पताल की मौजूदगी का पता नहीं चल पाता था। एक कमरे में चिकित्सक, कर्मचारियों का बैठना और दवाइयां रखना मुश्किल था। यहां वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और चौकीदार की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन रहे अस्पतालों में से पहला भवन हैंडओवर हो चुका है। लोकार्पण के बाद उसमें स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएंगी। हाईटेक भवन मिलने से चिकित्सा व्यवस्था में सुधार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही चिकित्सकों और स्टाफ को भी एक सुव्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा। - डाॅ. अंजू गुप्ता, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed