फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now free digital x-ray of TB patients

अब टीबी रोगियों का हो सकेगा नि:शुल्क डिजिटल एक्सरे

Tue, 02 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now free digital x-ray of TB patients
टीबी क्लीनिक में आए डिजिटल एक्स रे को इंस्टाल करता इंजीनियर। - फोटो : MAU
मऊ। अब टीबी रोगियों को एक्स-रे कराने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। शासन स्तर से टीबी क्लीनिक को डिजिटल एक्स-रे मशीन आवंटित कर दी गई है। जल्द ही इस मशीन से एक्स-रे जांच शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में अब टीबी रोगियों का मुफ्त में एक्स-रे हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले के टीबी रोगियों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल या एक्स-रे सेंटर का सहारा लेना पड़ता था। रोगियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए बीते माह शासन ने टीबी क्लीनिक को डिजिटल एक्स-रे मशीन आवंटित कर दिया। मशीन को इंस्टाल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इंस्टाल होने के बाद टीबी क्लीनिक में ही इस सप्ताह से टीबी मरीजों की जांच शुरू हो सकेगी और कुछ ही देर में रिपोर्ट मिल जाएगा। इससे टीबी रोगियों को काफी सहूलियत होगी। टीबी क्लीनिक के नोडल अधिकारी वर्षों से शासन से डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग कर रहे थे। कोरोना संक्रमण काल में टीबी के रोगियों की बढ़ती संख्या और कोरोना का संक्रमण फैलने की वजह से शासन ने डिजिटल एक्सरे मशीन भेज दिया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि जिले में टीबी के 2470 पॉजिटिव केस हैं। इनका नजदीकी डॉट्स केंद्रों के जरिये उपचार किया जा रहा है। बताया कि टीबी का सीधा अटैक फेफड़ों पर होता है। फेफड़ों का एक्स-रे तुरंत हो जाए तो गंभीर मरीजों का भी उपचार तेजी से संभव है। जिले में कई मरीजों को डायरेक्ट आब्जर्वेशन थैरेपी (डॉटस) सेंटर के जरिये नियमित दवा दी जा रही है। बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा होने से टीबी मरीजों को काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में टीबी क्लीनिक में आने वाले 50 से ज्यादा मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा न होने से उपचार के बाद जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी लैब पर जाना पड़ता था। अब मरीजों की टीबी क्लीनिक में ही जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

इनसेट
ईसीजी की सुविधा भी जल्द
मऊ। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि टीबी क्लीनिक में ईसीजी मशीन भी आ चुकी है। इसको चलाने के लिए दो स्वास्थ्यकर्मियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ईसीजी की भी सुविधा शुरू कर दी जाएगी। टीबी क्लीनिक में डिजिटल एक्सरे, ईसीजी जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को किसी भी जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed